इस IPS के मुंह पर मनचले ने छोड़ा सिगरेट का धुआं, जानें फिर क्या हुआ
बरेली. यूपी के बरेली जिले में एक लेडी आईपीएस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। एंटी रोमियो स्क्वॉड को लीड कर रही ट्रेनी आईपीएस रवीना त्यागी जब बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से पूछताछ करने गईं, तो सिगरेट पी रहे लड़के ने रौब दिखाते हुए उन्हीं के मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। फिलहाल, युवक सहित 4 मनचलों को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें, यूपी में मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम बनाई गई है।
सिविल ड्रेस में IPS को पहचान नहीं सके लड़के, और...

- आईपीएस रवीना त्यागी ने बताया- मैं टीम के साथ बरेली कॉलेज में लड़कियों से बात कर रही थी। तभी मुझे कॉलेज के बाहर स्थित सिगरेट की दुकान पर कुछ लड़के खड़े दिखे।
- लड़के कॉलेज की ओर इशारा करके बात कर रहे थे। लड़कियों ने भी शिकायत की कि आए-दिन यहां लड़के खड़े होकर तंज कसते हैं।
- इसके बाद मैं कॉलेज से बाहर निकलकर उन लड़कों से पूछताछ करने पहुंच गई। इस दौरान सिगरेट पी रहे एक लड़के ने रौब दिखाते हुए मेरे मुंह पर धुआं छोड़ा।
- उसके साथ खड़े अन्य लड़के भी रौब दिखाने लगे। हालांकि, मैं सिविल ड्रेस में थी, इसलिए वो मुझे पहचान नहीं सके।
- इसके बाद 4 मनचलों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया।
शहर में अन्य जगह भी टीम ने मारा छापा

- टीम ने अभियान के तहत किला पुल के नीचे छात्रा पर कमेंट कर रहे एक युवक को दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
- एमजीएम इंटर कॉलेज, केसर इंटर कॉलेज, साई दत्ता राम धींगड़ा इंटर कॉलेज, मिशन इंटर कॉलेज, आइसीसी इंटर कॉलेज वव नेशनल पब्लिक स्कूल के पास अभियान चलाकर छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे 6 शोहदों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में केस दर्ज कर थाने से जमानत दे दी।
- एंटी स्क्वॉड प्रभारी एसआई सुपेन्द्र सिंह ने बताया- अभियान आगे भी जारी रहेगा। हमारी अपील है कि अभिभावक बच्चों को स्कूल-कॉलेजों के बाहर बेवजह खड़ा न होने दें।

No comments:
Post a Comment